{"_id":"5df7830e8ebc3e87b17f46be","slug":"himachal-will-be-able-to-apply-for-state-eligibility-test-up-to-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 30 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 30 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 16 Dec 2019 06:44 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पात्रता परीक्षा के लिए 30 दिसंबर की दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 विभिन्न विषयों में कॉलेज प्रोफेसर बनने को पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। राज्य लोक सेवा आयोग से जारी विज्ञापन के अनुसार परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 750 रुपये, ओबीसी को 350 रुपये और एससी और एसटी को 175 रुपये की फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
शिमला, सोलन, मंडी, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, ऊना, कुल्लू और चंबा में परीक्षा होगी। हिमाचल के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। बाहरी राज्यों के आवेदकों को सिर्फ सामान्य श्रेणी में आवेदन करने होंगे। केमिकल साइंस, अंग्रेजी, लाइफ साइंस, कामर्स, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास, मैथेमेटिकल साइंस, संगीत, फिजिकल साइंस, शारीरिक शिक्षा, समाज शास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंस, पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन, मास कम्यूनिकेशन, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा विषय में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक हासिल करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदक परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए मास्टर डिग्री में 50 फीसदी अंक की शर्त रखी गई है। सेट पास करने पर ही राज्य विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों प्रोफेसर की भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन