फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: UG exams to be held 15 days after the lockdown opens

हिमाचल विश्वविद्यालय: लॉकडाउन खुलने के 15 दिन बाद होंगी यूजी परीक्षाएं

Sun, 17 May 2020 10:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 May 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal University: UG exams to be held 15 days after the lockdown opens
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विश्वविद्यालय प्रशासन लॉकडाउन समाप्त होने और परिवहन सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहा है। विवि को यूजी की परीक्षाएं करवाने और यूजी पांचवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने को कम से कम 15 दिन का समय देना होगा, तभी करीब 40 हजार डिग्री पूरी करने वाले छात्र अपना रिजल्ट प्राप्त कर पाएंगे। प्रदेश में बनाए परीक्षा केंद्रों तक उत्तर पुस्तिकाएं और प्रेस से सेंटर तक प्रश्न पत्रों की सप्लाई पहुंचने में समय लगेगा। एकेडमिक शेड्यूल फाइनल करने को कुलपति की ओर से बनाई कमेटी की बैठक में परीक्षा नियंत्रक यह बात साफ कर चुके है।

विज्ञापन


उनके मुताबिक लॉकडाउन ही नहीं, प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाने के लिए विवि के वाहनों की आवाजाही शुरू होना भी जरूरी होगा। अंतिम सेमेस्टर में पहुंचे स्नातक डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम को भी तभी परीक्षा विंग तैयार कर पाएगा, जब लॉकडाउन खुलेगा और परीक्षा विंग में कर्मचारी काम शुरू कर पाएंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी और रिजल्ट बनाने के लिए कम कम 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए भी परिवहन सेवाएं शुरू करना जरूरी
शिमला। लॉकडाउन में बंद पड़ी परिवहन सेवाओं का यूजी परीक्षा शुरू होने से पहले शुरू किया जाना जरूरी है। ऐसा करने पर ही हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र आ सकेंगे। विवि से भी ड्यूटी स्टाफ परीक्षा केंद्र पहुंच पाएगा। यूजी परीक्षा में सेमेस्टर के 40 हजार, ईयर सिस्टम के करीब 80 हजार से अधिक छात्र अपीयर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed