{"_id":"6065dbac89744a7e30009f2d","slug":"himachal-university-ug-examinations-from-april-17-schedule-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाएं 17 अप्रैल से, शेड्यूल तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाएं 17 अप्रैल से, शेड्यूल तय
Thu, 01 Apr 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 17 अप्रैल से यूजी कोर्स की परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने संभावित परीक्षा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आम परीक्षार्थियों की सूचना को उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल से संबंधित किसी तरह की आपत्तियों को दर्ज करने के लिए पांच अप्रैल तक का समय दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल में किसी भी तरह की आपत्ति कॉलेज शिक्षक और छात्र दर्ज कर पाएंगे।
विज्ञापन
अभी विश्वविद्यालय ने बीकॉम, बीए, बीएससी कोर्स की डेटशीट जारी की है। 17 से परीक्षाएं शुरू होने से यूजी कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने के लिए 15 दिन का समय मिल गया है। इन परीक्षाओं में पूरे प्रदेश भर में सत्यापित किए जाने वाले परीक्षा केंद्रों के करीब एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि छात्र वेबसाइट पर यूजी परीक्षा का शेड्यूल देख सकते है। आपत्ति हो उसे पांच अप्रैल तक दर्ज करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
बीएचएम डिग्री पूरी करने का विशेष मौका
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएचएम की 2001-02 से 2016-17 के बीच बीएचएम करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया है। ये वो विद्यार्थी हैं जो किन्हीं कारणों से तय समय सीमा में डिग्री पूरी नहीं कर सके थे। ये छात्र 20 हजार प्रति सेमेस्टर फीस अदा कर परीक्षा दे सकेंगे। विवि की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन