{"_id":"616d6071d69e9a75fe4e8675","slug":"himachal-technical-university-result-of-mba-and-mca-counseling-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: एमबीए और एमसीए काउंसलिंग का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: एमबीए और एमसीए काउंसलिंग का परिणाम घोषित
Mon, 18 Oct 2021 05:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:24 PM IST
सार
अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि बी-आर्क, एमबीए, एमसीए और एमबीए (पर्यटन) विषयों की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है। अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित शिक्षण संस्थान में 19 से 21 अक्तूबर तक रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-आर्क, एमबीए, एमसीए और एमबीए (पर्यटन) का ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित कर दिया है। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने बताया कि इन विषयों की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया है। अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित शिक्षण संस्थान में 19 से 21 अक्तूबर तक रिपोर्ट करनी होगी। अगर पहले चरण की काउंसलिंग में संबंधित विषयों की किसी शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रहेंगी, तो दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए विद्यार्थियों को 22 से 24 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थान चयन करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीटेक, बी-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग करवाएगा तकनीकी विवि
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बीटेक (डायरेक्ट और लेटरल एंट्री), बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एम-फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) और पीजी डिप्लोमा योग में खाली सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग करेगा। इसके लिए विद्यार्थी 19 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। उपरोक्त विषयों में खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 21 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। 22 से 25 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन