फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical University extended online application date

हिमाचल तकनीकी विवि ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Sat, 03 Oct 2020 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal Technical University extended online application date
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सभी स्नातकोत्तर (पीजी), बीटेक और बी-फार्मेसी सहित स्नातक विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। अब विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर सहित संबंधित कॉलेजों में स्नातकोत्तर व स्नातक विषयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी नई तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो कुलभूषण चंदेल ने कहा कि कई इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा कोर्स और यूजी कक्षाओं के अंतिम वर्ष/सत्र के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाए हैं। इसके चलते तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी सहित सभी स्नातक और सभी पीजी विषयों में दाखिला लेने को आवेदन की तिथि बढ़ाई है। विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक तकनीकी विवि की वेबसाइट पर दिए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया कर दिया है और अपना फार्म अपडेट नहीं कर पाए हैं, वे भी दोबारा 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed