फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical University declared result

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने घोषित किया परिणाम

Sat, 19 Jun 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 07:04 PM IST
सार

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इन सभी विषयों की परीक्षाएं तकनीकी विवि ने जनवरी और फरवरी 2021 में करवाई थी।

विज्ञापन
Himachal Technical University declared result
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने सभी विषयों के विभिन्न सत्रों के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए हैं। सभी विद्यार्थियों को पांच अंकों की ग्रेस मार्क्स दी गई है। तकनीकी विवि ने बी-फार्मेसी (आयुर्वेद और एलोपैथी) के पांचवें और सातवें सत्र, बी-फार्मेसी (प्रैक्टिस) के दूसरे वर्ष, एमबीए के तीसरे सत्र, एमसीए के तीसरे और पांचवें सत्र, एमटेक (सभी विषय) के तीसरे सत्र, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और एम-फार्मेसी के भी तीसरे सत्र की परीक्षाओं के परिणाम निकाला है।

विज्ञापन


इसके अलावा बीटेक (सिविल) के पांचवें सत्र, बी-फार्मेसी (पीसीआई) के छठे सत्र के रि-अपीयर सहित अन्य विषयों की नियमित और रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम एक साथ घोषित किया।  तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इन सभी विषयों की परीक्षाएं तकनीकी विवि ने जनवरी और फरवरी 2021 में करवाई थी। तकनीकी विवि ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते सभी विद्यार्थियों को हर विषय के थ्योरी में पांच अंक की सामान्य ग्रेस दी है।
विज्ञापन


यह प्रावधान सिर्फ नियमित परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए था। तकनीकी विवि ने यह सामान्य ग्रेस दिसंबर माह में परीक्षा दे चुके और मार्च और अप्रैल 2021 में हुई परीक्षाओं के नियमित विद्यार्थियों को सिर्फ एक बार ही देने का फैसला लिया था। अप्रैल में लॉकडाउन लगने के चलते कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित हो गई थी, जो नौ से 18 जून तक ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर ली गई है। अब इस परीक्षाओं का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि कोविड-19 के चलते सभी नियमित विद्यार्थियों को हर विषय में पांच नंबर की सामान्य ग्रेस नंबर देकर परीक्षा परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि की शैक्षणिक परिषद ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखकर पांच-पांच नंबर की सामान्य ग्रेस देने का फैसला लिया था। कुलपति ने कहा कि स्नातक संकायों के तीसरे और चौथे वर्ष और स्नातकोत्तर संकायों के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की नियमित और रि-अपीयर की परीक्षाएं भी जल्द करवा दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed