फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Staff Selection Commission: Schedule of evaluation examinations of six post codes released

कर्मचारी चयन आयोग: छह पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेडयूल जारी

Thu, 12 Aug 2021 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 10:25 PM IST
सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को मूल्यांकन परीक्षा के दौरान संबंधित प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो स्वयं सत्यापित प्रतियां आनी अनिवार्य होंगी।

विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission: Schedule of evaluation examinations of six post codes released
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने छह विभिन्न पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेडयूल जारी किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 763 लिपिक की मूल्यांकन परीक्षा 24 अगस्त को, पोस्ट कोड 877 पेट्रोल पंप अटेंडेंट की परीक्षा 28 अगस्त को, पोस्ट कोड 845 जूनियर इंजीनियर सुपरवाइजरी ट्रेनी सिविल की परीक्षा, पोस्ट कोड 878 स्टोर कीपर,  पोस्ट कोड 879 अधीक्षक ग्रेड दो की मूल्यांकन परीक्षा 31 अगस्त जबकि पोस्ट कोड 847 जूनियर इंजीनियर सिविल की मूल्यांकन परीक्षा एक सितंबर 2021 को होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को मूल्यांकन परीक्षा के दौरान संबंधित प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो स्वयं सत्यापित प्रतियां आनी अनिवार्य होंगी।

विज्ञापन


सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने गुरुवार को जूनियर ऑफिसर और मेंटेनेंस सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा हमीरपुर जिला मुख्यालय में करवाई गई। सुबह-शाम की परीक्षा के लिए तीन-तीन सेंटर बनाए गए थे। जूनियर ऑफिसर पोस्ट कोड 913 के पदों को भरने के लिए 633 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। लिखित परीक्षा में 156 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 477 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में मेंटेनेंस सुपरवाइजर पोस्ट कोड 897 के पदों को भरने के लिए 551 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। ये परीक्षा भी हमीरपुर जिला मुख्यालय के तीन सेंटरों में दो से चार बजे तक करवाई गई।
विज्ञापन


इनमें से 185 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 366 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों पोस्ट कोड के लिए प्रदेश भर में हमीरपुर जिला मुख्यालय में ही सुबह और शाम के सत्र में तीन-तीन सेंटर बनाए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में सुबह के सत्र में जूनियर ऑफिसर की परीक्षा के लिए 300 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। जिसमें से 93 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 207 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम की मेेंटेनेंस सुपरवाइजर की परीक्षा के लिए 280 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे जिसमें से 108 ने परीक्षा दी। जबकि 171 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रावमापा बेाल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि परीक्षा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पोस्ट कोड का परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को सीनियर असिस्टेंट अकाउंट्स, लाइब्रेरियन और जूनियर इंजीनियर की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। असिस्टेंट अकाउंट्स के चार पदों को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा में 174 में से 16 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लाइब्रेरियन के एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। जूनियर इंजीनियर के तीन पदों के लिए लिखित परीक्षा में बैठे 1542 में से 13 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed