{"_id":"61a6090b153e1a5030279a30","slug":"himachal-staff-selection-commission-junior-officer-and-technician-recruitment-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर ऑफिसर और तकनीशियन भर्ती का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: जूनियर ऑफिसर और तकनीशियन भर्ती का परिणाम घोषित
Tue, 30 Nov 2021 04:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:50 PM IST
सार
आयोग के साचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 22 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। वहीं आयोग ने तकनीशियन (ब्यॉलर) के दो पदों का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिसर (आईटी) पोस्ट कोड 772 के पांच पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए आयोग को 3832 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 3164 पात्र पाए गए। 12 सितंबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 1316 अभ्यर्थी मौजूद रहे जबकि 1848 ने परीक्षा नहीं दी। इन 1316 में से रोलनंबर 772000540, 772000619, 772000628, 772001104, 772001196, 772001539, 772001545, 772002070, 772002330, 772002344, 772002361, 772002561, 772002732, 772002864, 772002987,772003013 और 772003121 उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
आयोग के साचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा के इन अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 22 दिसंबर को आयोग के कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी। वहीं आयोग ने तकनीशियन (ब्यॉलर) के दो पदों का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है। रोलनंबर 820000017 और 820000241 इन पदों के लिए चयनित हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा के अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन