{"_id":"613a2b7db8bd6561701d4344","slug":"himachal-staff-selection-commission-joa-typing-test-postponed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: जेओए की टंकण परीक्षा फिर स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: जेओए की टंकण परीक्षा फिर स्थगित
Thu, 09 Sep 2021 09:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:13 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की टंकण परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी है। हाईकोर्ट में स्टे केस के चलते यह परीक्षा पहले भी तीसरी बार स्थगित की जा चुकी है।
विज्ञापन
टंकण परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : self
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की टंकण परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी है। हाईकोर्ट में स्टे केस के चलते यह परीक्षा पहले भी तीसरी बार स्थगित की जा चुकी है। अब इस केस की अगली सुनवाई 13 सितंबर को है। इसके चलते आयोग के आगामी आदेशों तक परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने इसकी पुष्टि की है।
15 सितंबर तक जमा हो सकेंगे दस्तावेज
राज्य लोकसेवा आयोग ने कॉमर्स विषय के प्रवक्ता न्यू भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के लिए 15 सितंबर तक समय दिया है। कई अभ्यर्थियों ने तकनीकी दिक्कतों के चलते दस्तावेज जमा नहीं करवा पाने की शिकायत आयोग के पास की थी। आयोग ने इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 15 सितंबर तक दस्तावेज अपलोड करवाने का अंतिम मौका दिया है।
भाषा शिक्षकों के बैचवाइज भर्ती परिणाम निकलने शुरू
सरकारी स्कूलों में बैचवाइज आधार पर भाषा शिक्षकों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। शिमला, चंबा और ऊना जिलों में बैचवाइज भर्ती परिणाम जारी हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला उपनिदेशकों को एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों में परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं। बीते 11 माह से अभ्यर्थी भाषा अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। बैचवाइज आधार पर प्रदेश भर में कुल 312 भाषा शिक्षकों के पद भरे जाने हैं।