{"_id":"6127b9898ebc3e79ef3a79b2","slug":"himachal-staff-selection-commission-joa-post-code-817-typing-test-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: जेओए पोस्ट कोड 817 का टाइपिंग टेस्ट स्थगित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: जेओए पोस्ट कोड 817 का टाइपिंग टेस्ट स्थगित
Thu, 26 Aug 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:26 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मामला कोर्ट में जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह परीक्षा शेडयूल स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 की टंकण परीक्षा स्थगित कर दी है। 27 अगस्त से पांच सितंबर तक के जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोग के कार्यालय में होनी थी, वह अब इस निर्धारित शेडयूल के अनुसार नहीं होगी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आयोग ने टंकण परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, 27 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर से अभ्यर्थी गुरुवार को ही हमीरपुर पहुंच गए। इससे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मामला कोर्ट में जाने के बाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह परीक्षा शेडयूल स्थगित किया गया है।
विज्ञापन