{"_id":"60e0876a754900781b1fca13","slug":"himachal-staff-selection-commission-declared-tgt-arts-written-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Sat, 03 Jul 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:21 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी टीजीटी आर्ट्स का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स के 307 पदों की भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम शनिवार देर शाम को घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए प्रदेश के 26821 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 26167 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। 13 और 14 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 20202 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
जबकि 5965 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन 20202 अभ्यर्थियों में से 995 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मूल्यांकन परीक्षा 10 अगस्त से 23 अगस्त 2021 तक प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन