{"_id":"613b86f6255d412fd511e8e9","slug":"himachal-staff-selection-commission-data-entry-operator-and-electrician-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: डाटा एंट्री ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशिन का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग: डाटा एंट्री ऑपरेटर और इलेक्ट्रीशिन का परिणाम घोषित
Fri, 10 Sep 2021 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:55 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट कोड 868 की लिखित परीक्षा व इलैक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 869 का अंतिम परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट कोड 868 की लिखित परीक्षा, इलैक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 869 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक पद के लिए 6317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 5148 पात्र पाए गए थे। 28 मार्च को हुई लिखित परीक्षा में 2388 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जबकि 2760 ने परीक्षा नहीं दी। अब दस अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इनमें रोलनंबर 868001551, 868001624, 868002841, 868002934, 868003509, 868003549, 868003654, 868003656, 868004121 और 868005056 उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
अब इनकी मूल्यांकन परीक्षा 27 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से आयोग के कार्यालय में होगी। वहीं आयोग ने इलैक्ट्रीशियन (तकनीशियन) पोस्ट कोड 869 के एक पद को भरने के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस पद के लिए रोलनंबर 869000519 भीम सिंह का चयन हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन