कर्मचारी चयन आयोग: जेई मेकेनिकल की लिखित परीक्षा में 46 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल) की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा तीन सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे आयोग के कार्यालय में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल) पोस्ट कोड 881 के 15 पदों को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 5046 आवेदन आए थे। इनमें 4317 पात्र पाए गए थे। चार अप्रैल 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 2960 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1357 ने यह परीक्षा नहीं दी। इन 2960 में से 46 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर इंजीनियर (मेकेनिकल) की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा तीन सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे आयोग के कार्यालय में होगी।
इनमें 881000108, 881000228, 881000330, 881000338, 881000353, 881000420, 881000478, 881000528, 881000540, 881000606, 881000733, 881000736, 881000745, 881000787, 881000863, 881000885, 881001753, 881001980, 1983, 881002028, 881002082, 881002166, 881002217, 881002302, 881002490, 881002532, 881002590, 881002708, 881002792, 881002867, 881002903, 881002972, 881002998, 881003132, 881003229, 881003239, 881003383, 881003384, 881003422, 881003519, 881003668, 881003704, 881003752, 881003977, 881004216 और 881004370 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।