फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school education board will announce the result of Tet this week

इंतजार खत्म, स्कूल शिक्षा बोर्ड इसी सप्ताह घोषित करेगा टेट का परिणाम

Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal school education board will announce the result of Tet this week
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर 2019 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम इस सप्ताह घोषित करेगा। टेट परिणाम घोषित करने को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वैसे तो तीन से चार दिनों का समय रखा है। प्रदेश के लगभग 57 हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने नवंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा के सभी आठ विषयों की उत्तर कुंजी सात दिसंबर को जारी की थी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया था।

विज्ञापन


अब बोर्ड आपत्तियों पर जांच कर रहा है। बोर्ड इसी महीने के अंत तक टेट का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार टीजीटी आर्ट्स टेट में 22828, जेबीटी में 11192, भाषा अध्यापक में 5876, पंजाबी में 235, शास्त्री में 2465, टीजीटी मेडिकल में 6058, टीजीटी नॉन मेडिकल में 8519, उर्दू विषय में सिर्फ 73 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। उधर, शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि तीन से चार दिन में टेट परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed