फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal School Education Board: SOS 10th class practical examinations will be held from September 6

स्कूल शिक्षा बोर्ड: छह सितंबर से होंगी एसओएस 10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं

Tue, 17 Aug 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 06:50 PM IST
सार

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस की प्रायोगिक परीक्षा के अंक राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगइन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तरह ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
himachal School Education Board: SOS 10th class practical examinations will be held from September 6
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं छह सितंबर से शुरू की जाएंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस की प्रायोगिक परीक्षा के अंक राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रों के यूजर लॉगइन से नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों की तरह ही ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए अध्ययन केंद्रों के यूजर पर ऑनलाइन फीडिंग का विकल्प दिया जाएगा। 10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं छह सितंबर से शुरू होंगी। छह सितंबर को साइंस विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी। वहीं सात सितंबर को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और कला-बी विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी।  12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी। 15 सितंबर को फिजिक्स, 16 को केमिस्ट्री, 17 को बायोलॉजी और होमसाइंस, 18 को कंप्यूटर साइंस और 20 सितंबर को जियोग्राफी विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इसके अलावा 15 से 20 सितंबर तक फिजिकल एजूकेशन और अकाउंटेंसी (प्रोजेक्ट) की भी प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


अनुपूरक परीक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सितंबर माह में होने वाली अनुपूरक परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड प्रबंधन ने जिन परीक्षाओं के शेड्यूल में संशोधन किया है। उनमें ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस की परीक्षा अब चार सितंबर को होगी। इसके अलावा समाजशास्त्र की छह सितंबर, शारीरिक शिक्षा की आठ और कोर अंग्रेजी विषय की परीक्षा अब 10 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू ने मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए बढ़ाई तिथि
 इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई है। बैचलर और मास्टर डिग्री में पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए अगले वर्ष, सेमेस्टर के लिए पुन: पंजीकरण की तिथि को भी बढ़ाया गया है। विवि के लिए चल रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में वेबसाइट में दिए गए लिंक पर प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। 


जुलाई 2021 सत्र के लिए इग्नू में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और कुछ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान किया गया है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed