हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर बनाए मॉडल टेस्ट पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तर्ज पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी वार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को मॉडल टेस्ट पेपर उपलब्ध करवाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार मॉडल टेस्ट पेपर सेट पर विद्यार्थियों को इस प्रकार की सुविधा दे रहा है। बोर्ड ने पांचवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के सभी विषय के मॉडल टेस्ट पेपर मार्च 2020 में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएगा। मॉडल टेस्ट पेपर में विषयों के प्रारूप और किस प्रकार के प्रश्न तथा कितने नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी पूरी डिटेल उपलब्ध रहेगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली बार इस प्रकार का प्रयोग करने की योजना बनाई है। मॉडल टेस्ट पेपर के अभ्यास से विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के पैटर्न की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। उधर, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मार्च में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए मॉडल टेस्ट पेपर उपलब्ध करवाए जाएंगे। कुछ विषयों के मॉडल टेस्ट पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से मॉडल टेस्ट पेपरों को देख सकते हैं।
--
पांचवीं और आठवीं कक्षा के सभी पेपर अपलोड
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर पांचवीं कक्षा के अंग्रेजी, हिंदी, गणित व ईवीएस, आठवीं के अंग्रेजी, हिंदी, गणित, समाज विज्ञान, विज्ञान, कला, ईवीएस व हिमाचल की लोक संस्कृति और योग, नौवीं के कंप्यूटर साइंस और संस्कृत, दसवीं के कंप्यूटर साइंस और समाज विज्ञान, जमा एक के कंप्यूटर साइंस और शारीरिक शिक्षा व जमा दो कक्षा के कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा और बिजनेस स्टडीज विषय के मॉडल टेस्ट पेपर अपलोड कर दिए हैं।