फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board is busy preparing for Tet

टेट लेने की तैयारियों में जुटा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड

Sun, 31 May 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal School Education Board is busy preparing for Tet
स्कूल शिक्षा बोर्ड

दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड का शेड्यूल जारी करने के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाने की तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश भर में टेट करवाने के लिए एनओसी प्राप्त करने के लिए शिक्षा बोर्ड सरकार को पत्र लिखा है। सरकार से मंजूरी मिलते ही शिक्षा बोर्ड टेट का शेड्यूल जारी कर देगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश भर में टेट के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। शिक्षा बोर्ड सभी टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल), टीजीटी (नॉन मेडिकल), पंजाबी, उर्दू, जेबीटी और शास्त्री आदि विषयों के टेट का आयोजन करता है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष से शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा का आयोजन बोर्ड की ओर से मई-जून और अक्तूबर-नवंबर में होता था, लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण बोर्ड अभी तक न तो टेट का आयोजन कर पाया है और न ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर पाया है। इस परीक्षा के आयोजन में और विलंब न हो, इसके चलते बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को जल्द करवाने का फैसला लिया है और आयोजन के लिए सरकार को एनओसी के लिए लिखा है। 
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड जल्द ही शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। परीक्षा के आयोजन के लिए बोर्ड प्रबंधन ने सरकार से एनओसी देने के लिए लिखा है। जैसे ही सरकार से एनओसी मिलेगी, प्रदेश भर में सभी विषयों का टेट ले लिया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed