{"_id":"5ea982a58ebc3e90ac76504e","slug":"himachal-public-service-commission-will-take-exam-after-the-start-of-school-college-and-public-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेज और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने के बाद परीक्षाएं लेगा लोकसेवा आयोग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल-कॉलेज और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने के बाद परीक्षाएं लेगा लोकसेवा आयोग
Wed, 29 Apr 2020 10:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल लोकसेवा आयोग
हिमाचल प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा और स्कूल प्रवक्ता की भर्ती परीक्षा होने से तीन सप्ताह पहले अभ्यर्थियों को इसकी सूचना दी जाएगी। लॉकडाउन के चलते राज्य लोकसेवा आयोग ने इन तीनों परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था। बुधवार को आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि स्कूल-कॉलेज और पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू होने के बाद ही यह परीक्षाएं ली जाएंगी। राज्य प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को प्रस्तावित थी। न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा 30 मार्च से तीन अप्रैल तक होनी थी। स्कूल प्रवक्ता की भर्ती के तहत इतिहास विषय की परीक्षा 22 मार्च को प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लगे जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन के चलते राज्य लोकसेवा आयोग ने इन परीक्षाओं को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया था। बुधवार को परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आयोग की सचिव ने बताया कि देश-प्रदेश में हालात सामान्य होने के बाद ही परीक्षाओं की नई तारीख तय की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। ऐसे में इन संस्थानों के खुलने पर ही कोई फैसला ले सकेंगे। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट कब से शुरू होगा। इस पर भी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहुलियत के लिए परीक्षा की तारीख तय करने से करीब तीन सप्ताह पहले सभी को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन