{"_id":"607db65bebbe7609bf31710f","slug":"himachal-public-service-commission-postponed-personality-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लोकसेवा आयोग ने टाले पर्सनैलिटी टेस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल लोकसेवा आयोग ने टाले पर्सनैलिटी टेस्ट
Mon, 19 Apr 2021 10:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल राज्य लोकसेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश न्यायिक सेवा, तहसील कल्याण अधिकारी और रीजनल मैनेजर के पदों को भरने के लिए होने वाले पर्सनैलिटी टेस्ट आगामी आदेशों तक टाल दिए हैं। 27 से 29 अप्रैल तक पर्सनैलिटी टेस्ट लिए जाने प्रस्तावित थे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि जल्द पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा आयोग ने स्कूल प्रवक्ता के इतिहास, राजनीति शास्त्र के पद भरने के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन की तिथि को भी टाल दिया है। 22 से 30 अप्रैल तक मूल्यांकन होना था।
विज्ञापन
