{"_id":"61829543938fe44b86201a80","slug":"himachal-public-service-commission-has-main-exam-schedule-releas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल लोक सेवा आयोग: एचएएस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल लोक सेवा आयोग: एचएएस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी
Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने नवंबर और दिसंबर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य लिखित परीक्षा 15 से 18 और 20 दिसंबर को होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की मुख्य लिखित परीक्षा 15 से 18 और 20 दिसंबर को होगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने नवंबर और दिसंबर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 348 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 17 नवंबर को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 22 को एसएएस और 28 नवंबर को असिस्टेंट ऑफिसर फाइनेंस की परीक्षा होगा। पांच दिसंबर को सहायक अभियंता सिविल, सात से 12 तक आरएफओ की मुख्य परीक्षा, 11 को असिस्टेंट आफिसर एक्जीक्यूटिव ट्रेनी, 12 और 13 को सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल और 14 दिसंबर को सहायक अभियंता सिविल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन