फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Public Service Commission: HAS main exam schedule releas

हिमाचल लोक सेवा आयोग: एचएएस की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 07:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने नवंबर और दिसंबर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य लिखित परीक्षा 15 से 18 और 20 दिसंबर को होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal Public Service Commission: HAS main exam schedule releas
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की मुख्य लिखित परीक्षा 15 से 18 और 20 दिसंबर को होगी। राज्य लोकसेवा आयोग ने नवंबर और दिसंबर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 348 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 17 नवंबर को सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, 22 को एसएएस और 28 नवंबर को असिस्टेंट ऑफिसर फाइनेंस की परीक्षा होगा। पांच दिसंबर को सहायक अभियंता सिविल, सात से 12 तक आरएफओ की मुख्य परीक्षा, 11 को असिस्टेंट आफिसर एक्जीक्यूटिव ट्रेनी, 12 और 13 को सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल और 14 दिसंबर को सहायक अभियंता सिविल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed