{"_id":"6134dbf58ebc3eb4e14d0e5a","slug":"himachal-pradesh-university-shimla-pg-courses-exam-from-13-september-at-44-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: 44 केंद्रों में 13 से होंगी पीजी परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय: 44 केंद्रों में 13 से होंगी पीजी परीक्षाएं
Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:32 PM IST
सार
केंद्र में बदलाव के लिए पहले मौके के दौरान कोई फीस नहीं वसूली जाएगी, जबकि दूसरी बार परीक्षा केंद्र में बदलाव करने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को तय फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 13 सितंबर से शुरू हो रहीं पीजी परीक्षाओं के लिए एचपीयू ने प्रदेशभर में 44 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए किसी भी केंद्र में अपीयर होने की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के कारण बनीं परिस्थितियों को देखते हुए विवि ने डिग्री व डिप्लोमा कैंपस बेस्ड कोर्सिज को छोड़कर अन्य सभी कोर्सिज की परीक्षाएं घरों के नजदीक बने परीक्षा केंद्रों में बैठने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
इसको लेकर छात्रों की जानकारी के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर और इसके क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में चल रहे कैंपस बेस्ड कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए संबंधित कैंपस में ही परीक्षा केंद्र बनाने होंगे। अन्य पीजी कोर्स की परीक्षाएं विद्यार्थी घरों के नजदीक केंद्र पर दे सकेंगे। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र बदलने को आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
केंद्र में बदलाव के लिए पहले मौके के दौरान कोई फीस नहीं वसूली जाएगी, जबकि दूसरी बार परीक्षा केंद्र में बदलाव करने के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को तय फीस चुकानी होगी। विवि प्रशासन ने डिग्री व डिप्लोमा के कैंपस बेस्ड कोर्सिज की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। बीए एलएलबी कोर्स की परीक्षाएं भी वहीं होंगी, जहां पर कोर्स पढ़ाए जा रहे हैं। छात्र सेंटर की सूची वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन