{"_id":"5f61fb006df4732adf393751","slug":"himachal-pradesh-university-migration-branch-now-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि की रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन शाखा ऑनलाइन, हजारों छात्रों को राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विवि की रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन शाखा ऑनलाइन, हजारों छात्रों को राहत
Wed, 16 Sep 2020 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन शाखा से संबंधित कार्यों के लिए छात्रों को अब ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। शाखा को ऑनलाइन कर दिया है। रजिस्ट्रेशन की 2019 में ऑनलाइन की गई प्रक्रिया के बाद अब माइग्रेशन भी ऑनलाइन की जा सकेगी। छात्रों को एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज या संस्थान में माइग्रेशन करवाने के लिए कॉलेज और विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छात्र शाखा के बनाए गए पोर्टल को खोलकर इसमें उपलब्ध फार्म भरेगा और निर्धारित फीस अदा करने पर उसे एक दिन में माइग्रेशन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विवि ने फिलहाल माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसलिए इन मामलों को निपटाने में अभी कुछ समय लगेगा लेकिन आने वाले दिनों में छात्रों को आवेदन करने पर एक दिन में ही माइग्रेशन मिलना शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन शाखा के सहायक कुलसचिव तेजराम शर्मा ने बताया कि छात्रों को माइग्रेशन के लिए www.rme.hpu.Shimla.in ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए पांच सौ रुपये फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। इस संबंध में जानकारी के लिए शाखा के फोन नंबर 0177-2833598 पर संपर्क किया जा सकता है। कहा कि रोजाना आने वाले सौ से डेढ़ सौ छात्रों को ऑनलाइन सुविधा के शुरू होने से राहत मिलेगी। वह घर से आवेदन कर रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन करवा सकेंगे। कॉलेज से वेरिफिकेशन, शाखा से अप्रूवल ऑनलाइन ही हो जाएगी। दोनों कॉलेजों की सहमति भी ऑनलाइन मिल जाएगी।
विज्ञापन
इंटर यूनिवर्सिटी माइग्रेशन की नहीं मिलेगी सुविधा
इंटर यूनिवर्सिटी माइग्रेशन के लिए छात्रों को युनिवर्सिटी में ही आवेदन करना पड़ेगा। अन्य विवि से कनेक्टिविटी न होने के कारण और ऐसे छात्रों की संख्या कम होने से यह सुविधा फिलहाल नहीं मिलेगी।