{"_id":"6082b3708ebc3e8d1c768d96","slug":"himachal-pradesh-technical-education-board-postponed-reappear-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की री अपीयर परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की री अपीयर परीक्षा
Sat, 24 Apr 2021 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने चौथे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा स्थिति सामान्य होने पर ही होगी। परीक्षा रद्द होने से सूबे के करीब 90 छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड की मानें तो 28 अप्रैल को चौथे सेमेस्टर की सिविल इंजीनियर के विषय स्ट्रक्चरल मेकेनिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के इलेक्ट्रिकल पावर-1 और मेकेनिकल इंजीनियर के विषय मेकेनिक ड्राइंग-2 की परीक्षाएं 28 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों में होनी थी।
विज्ञापन
कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के चलते बोर्ड ने इस परीक्षा को आगामी आदेशों तक टाल दिया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण बोर्ड ने 28 अप्रैल को होने वाली चौथे सेमेस्टर के कुछ विषयों की री-अपीयर परीक्षाएं आगामी आदेशों तक टाल दी हैं। संबंधित संस्थानों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन