{"_id":"5da039a68ebc3e93da788e5c","slug":"himachal-pradesh-special-chance-to-give-exam-to-failed-students-of-polytechnic-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहु-तकनीकी संस्थानों के फेल विद्यार्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बहु-तकनीकी संस्थानों के फेल विद्यार्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका
Fri, 11 Oct 2019 01:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में चल रहे बहु-तकनीकी संस्थानों के फेल विद्यार्थियों को राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विशेष मौका दिया है। अब पाठ्यक्रम 2007 योजना और पाठ्यक्रम 2012 योजना के विद्यार्थी नवंबर-दिसंबर मेें दोबारा परीक्षा देकर डिप्लोमा प्राप्त कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थियों को गोल्डन चांस देकर बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में स्थित 15 सरकारी बहु तकनीकी संस्थानों और 23 निजी संस्थानों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के दो या तीन पेपरों में फेल होने से डिग्रियां फंस गई हैं। बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को छह साल के दौरान परीक्षाएं पास करने का मौका दिया जाता है। इन छह वर्षों के दौरान भी परीक्षा पास नहीं कर सके विद्यार्थियों के भविष्य का ख्याल रखते हुए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम 2007 योजना और पाठ्यक्रम 2012 योजना में निर्धारित अवसर पूरे करने के बाद भी फेल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार से अभ्यर्थी 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 अक्तूबर तक और इसके बाद 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। नवंबर और दिसंबर महीने में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी संबंधित शिक्षण संस्थान के माध्यम से तकनीकी शिक्षा बोर्ड में आवेदन कर सकते हैं। जो शिक्षण संस्थान बंद हो गए हैं, उन संस्थानों के छात्र सीधे तौर पर अपनी परीक्षा फार्म, शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में जमा करवाएं।
शिमला-ऊना में बंद हुए निजी संस्थानों के छात्रों से भी मांगे आवेदन
शिमला। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शिमला और ऊना में बंद हुए बहु तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से भी नवंबर-दिसंबर में होने वाली परीक्षा के लिए अपने परीक्षा फार्म शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने को कहा है। शिमला में बैल्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी मेहली और ऊना में देव भूमि पालीटेक्निक हरोली संस्थान बंद हो चुके हैं।