फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Online application process starts for admission to B.Ed course

हिमाचल: बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Sat, 09 May 2020 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Online application process starts for admission to B.Ed course
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए सत्र में बीएड के दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए शनिवार को वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया गया है। कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन के लिए एचपीयू का एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र इस पोर्टल के माध्यम से अपना लॉगइन आईडी बनाकर आठ जून तक आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


कोर्स में प्रवेश से संबंधित और पात्रता संबंधित जानकारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है। बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी कोरोना के कारण किए गए लॉकडाउन के कारण निर्धारित नहीं की गई है। इसे विश्वविद्यालय लॉकडाउन समाप्त होने पर अलग से घोषित करेगा। इस परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही विश्वविद्यालय के अपने शिक्षा विभाग, धर्मशाला स्थित सरकारी संस्थान और विश्वविद्यालय से संबद्ध 73 बीएड कॉलेजों/संस्थानों की सीटों का आवंटन किया जाएगा। प्रदेश भर में करीब 8,500 सीटें हर स्तर में विश्वविद्यालय की इस परीक्षा के आधार पर ही भारी जाती हैं। 

विज्ञापन

15 केंद्रों में होगी प्रवेश परीक्षा

एचपीयू के शिक्षा विभाग के चेयरमैन प्रो. नयन सिंह ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि अभी तय की जानी है। अभ्यर्थियों के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा देने को 15 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें अंब, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नाहन, पालमपुर, रामपुर, सुंदरनगर, सोलन, ऊना और शिमला शामिल है।

1100 और 550 होगी आवेदन फीस
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के लिए सामान्य वर्ग ओबीसी को 1100, जबकि आरक्षित अनुसूचित जाति, जनजाति, आईआरडीपी के लिए 550 रुपये फीस तय है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर दिए प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed