{"_id":"60e198758ebc3e726e7dfe5a","slug":"himachal-news-sena-bharti-written-test-conduct-on-25-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जुलाई को होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
25 जुलाई को होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा
Sun, 04 Jul 2021 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:46 PM IST
सार
उम्मीदवारों एआरओ मंडी में दस्तावेज के साथ पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड लें। एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को 30 मई और 27 जून की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, वे उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एआरओ मंडी में दिए हुए आरएमडीएस की समयसारिणी के अनुसार रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
सात जून को आरएमडीएस नंबर 1000 से 1617, आठ जून को 1618 से 2229, नौ जून को 2230 से 2953 तथा दस जून को 2954 से 3657 तक के उम्मीदवार पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाकर परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड प्राप्त करें। री मेडिकल में पास हुए 33 उम्मीदवारों ने अभी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने इन सभी उम्मीदवारों से कहा कि एआरओ मंडी में दस्तावेज के साथ पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड लें। एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन