{"_id":"60782ccf3b8dbb3b143181ce","slug":"himachal-news-nios-extend-date-to-18-april-to-deposit-online-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस ने 18 तक बढ़ाई ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईओएस ने 18 तक बढ़ाई ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तिथि
Thu, 15 Apr 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:39 PM IST
सार
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की मार्च-अप्रैल 2021 की माध्यमिक एवं उच्चतर की सार्वजनिक परीक्षा जून 2021 में होनी है। इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 13 अप्रैल थी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि परीक्षार्थी अंतिम तिथि से पहले केवल ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा शुल्क जमा करवाएं।
विज्ञापन
एनआईओएस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की मार्च-अप्रैल 2021 की माध्यमिक एवं उच्चतर की सार्वजनिक परीक्षा जून 2021 में होनी है। इसके लिए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 13 अप्रैल थी। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि परीक्षार्थी अंतिम तिथि से पहले केवल ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा शुल्क जमा करवाएं।
विज्ञापन
इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की वेबसाइट पर पोर्टल तथा लिंक उपलब्ध है। ऑफलाइन परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान अप्रैल 2021 की सार्वजनिक परीक्षाएं जून में करवाई जा रही हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान माध्यमिक (10वीं) एवं उच्चतर माध्यमिक (12वीं) की परीक्षा अप्रैल के शिक्षक अंकित मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
विज्ञापन
मूल्यांकन के अंक अंतिम परीक्षा परिणाम में दर्ज (जमा) होते हैं। यह शिक्षार्थियों के लिए अति आवश्यक हैं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रचना भाटिया ने कहा कि इस सत्र के शिक्षक अंकित मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में शिक्षक अंकित मूल्यांकन के अंक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन