तीन दिसंबर को साफ होगी एबीबीएस, बीडीएस की खाली सीटों की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस और बीडीएस की ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला चरण विविकी प्रवेश परीक्षा शाखा ने पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण को काउंसलिंग को आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। इसके लिए प्रवेश और काउंसलिंग कमेटी अलग से पोर्टल खोलेगी। दूसरे राउंड के लिए विवि की ओर से नीट के प्राप्तांक के आधार पर घोषित मेरिट सूची में शामिल सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले तीन दिसंबर तक या इसके बाद पहले दौर में किए आवंटन और ज्वाइनिंग को दिए समय में कितनों ने ज्वाइन किया, कितनी सीट खाली थी इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसी के आधार पर अभ्यर्थी दूसरे राउंड की काउंसलंग में अपनी पसंद के कोर्स, कॉलेज और श्रेणी भरेंगे।
जिन्हें मर्जी का कॉलेज नहीं मिला है, वे भी दूसरे राउंड को आवेदन कर सकेंगे। फ्रेश आवेदन करने वालों को निर्धारित काउंसलिंग, टोकन फीस देनी होगी। जिन्हें सीट आवंटित की जा चुकी है, वे पसंद के कॉलेज, कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि तीन दिसंबर के बाद ही दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पोर्टल खोलने पर फैसला होगा। 2 दिसंबर तक पहले राउंड में सीट पा चुके छात्रों को कॉलेज रिपोर्ट करने का समय दिया गया है।