{"_id":"60a61bfce258002bd25cd1e8","slug":"himachal-news-mba-course-may-started-in-icdeol","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल में फिर से शुरू हो सकता है एमबीए कोर्स, विवि ने मांगी मंजूरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल में फिर से शुरू हो सकता है एमबीए कोर्स, विवि ने मांगी मंजूरी
Thu, 20 May 2021 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 May 2021 01:51 PM IST
सार
इक्डोल प्रशासन ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन से एमबीए कोर्स शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसके लिए इक्डोल ने आवेदन कर दिया है। इक्डोल में इस कोर्स को बीते सत्र में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
इक्डोल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इक्डोल में बंद किया गया एमबीए कोर्स जुलाई 2021 में फिर से शुरू हो सकता है। इसके लिए इक्डोल प्रशासन ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन को बैच बिठाने के लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर दिया है। इसके लिए तय की गई सभी शर्तों को पूरा कर लिया गया है। अब आवेदन के बाद इक्डोल काउंसिल के समक्ष अपना पक्ष रखेगा। इसके बाद कोर्स का नया बैच बिठाने को अनुमति मिलने की प्रशासन को पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
दूरवर्ती शिक्षा मोड से पूर्व में चलाए जा रहे एमबीए कोर्स के लिए डिमांड अधिक रहती है। तीन सौ सीट वाले इस कोर्स को यदि मान्यता मिल जाती है, तो इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इक्डोल में पहले से चल रहे इस कोर्स को बीते सत्र में बंद कर दिया गया था, जिसमें एआईसीटीई से अलग से मान्यता लेने के बाद ही कोर्स जारी रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
इक्डोल के एमसीए, बीसीए, पीजीडीसीए और साइंस से संबंधित डिग्री, डिप्लोमा कोर्स फिर से शुरू होने की उम्मीद फिलहाल नहीं है। इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने माना कि जुलाई 2021 के नए सत्र में एमबीए कोर्स का नया बैच शुरू करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए एआईसीटीई को आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद है कि जुलाई का सत्र शुरू होने से पहले मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन