फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: GNM Course Will get a chance to become a nurse in three years

बंद नहीं होगा जीएनएस कोर्स, तीन साल में मिलेगा नर्स बनने का मौका

Sun, 25 Oct 2020 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Oct 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: GNM Course Will get a chance to become a nurse in three years
सांकेतिक तस्वीर

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश और प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग संस्थानों  में चल रहे जीएनएम कोर्स को बंद न करने का निर्णय लिया है। भारतीय नर्सिंग परिषद ने तीन वर्षीय जीएनएम कोर्स को बंद करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। जिसको स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया है और इसकी सूचना सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


इस निर्णय से लाखों छात्राओं को पहले की तरह तीन साल में स्टाफ नर्स बनने का मौका मिलता रहेगा। प्रदेश में भी जीएनएम कोर्स को बंद करने की तैयारी चल रही थी। भारत सरकार के इस निर्णय से अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इसके अनुसार अब यह कोर्स पहले की तरह सुचारु रहेगा, अन्यथा स्टाफ नर्स बनने के लिए बच्चों को चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग की ही डिग्री करनी पड़ना थी।
विज्ञापन


कोरोना काल में वर्तमान में स्वास्थ्य से संबंधित कोर्स में बच्चों की रुचि बढ़ी  है और रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। स्वकार कॉलेज के प्रबंधक संचालक अतुल शर्मा ने सरकार के लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि वर्तमान सत्र के लिए 31 दिसंबर तक प्रवेश लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed