{"_id":"5fc3a7f5436d00773a70831a","slug":"himachal-news-bsc-nursing-and-msc-nursing-counselling-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी और एमएससी नर्सिंग का शेड्यूल तय, दो दिसंबर से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी और एमएससी नर्सिंग का शेड्यूल तय, दो दिसंबर से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल
Sun, 29 Nov 2020 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि ने बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल तय कर दिया है । कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि काउंसलिंग ऑनलाइन करवाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएससी और एमएससी नर्सिंग की काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके मुताबिक 1 दिसंबर को विवि बीएससी और एमएससी नर्सिंग के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के आधार एक दिसंबर को मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन
2 से 6 दिसंबर रात ग्यारह बजे तक ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खुला रखा जाएगा। विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, रैंक के साथ प्रदेश के 39 नर्सिंग कॉलेजों में से बीएससी नर्सिंग को दस, एमएस सी अभ्यर्थियों को 7 संस्थानों की प्रेफरेंस देनी होगी। इनमें दो सरकारी संस्थान भी शामिल होंगे। इस संबंध में प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2830891, 0177-2833588 पर जानकारी ली जा सकेगी। बीएससी नर्सिंग को करीब दो हजार, एमएससी को पांच सौ पात्र अभ्यर्थी पाए गए हैं।
विज्ञापन
पोस्ट बेसिक नर्सिंग का अलग होगा काउंसलिंग शेड्यूल
प्रवेश परीक्षा शाखा पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स का शेड्यूल और प्रवेश प्रक्रिया अलग से जारी कर संचालित करेगी।
11 दिसंबर को जारी होगी नर्सिंग कोर्स की आवंटन सूची
प्रवेश परीक्षा शाखा ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया तय शेड्यूल के मुताबिक पूरी करने के बाद 11 नवंबर को संस्थान की मेरिट आधार पर सीट आवंटन सूची जारी करेगी। नर्सिंग कॉलेजों में रिपोर्ट करने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश स्थायी रूप से दिया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन के लिए देनी होगी सौ रुपये फीस
बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए सौ, एमएससी कोर्स के अभ्यर्थियों को तीन सौ रुपये फीस ऑनलाइन आवेदन के साथ अदा करनी होगी।