{"_id":"60840ac053f7b600f800c39c","slug":"himachal-news-apply-online-for-polytechnic-admission-test-2021-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीट-पैट के लिए अगले माह कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लीट-पैट के लिए अगले माह कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Sun, 25 Apr 2021 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड पीएटी (पॉलीटेक्निक एडमिशन टेस्ट-2021) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) के लिए अगले माह से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। दोनों विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने खाका तैयार किया है। बोर्ड प्रबंधन इस बार प्रयास कर रहा है कि इन विषयों में छात्रों को प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के बाद ही दिया जाए। अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो दसवीं कक्षा के अंकों की मेरिट के हिसाब से प्रवेश देना अंतिम विकल्प होगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट और लीट की प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर खाका तैयार करना शुरू किया है। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो दोनों विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए मई में ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। अगर कोरोना महामारी नियंत्रण में हुई तो जून में लीट-पैट के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। दसवीं कक्षा के अंकों की मेरिट के हिसाब से प्रवेश देना बोर्ड का अंतिम विकल्प होगा।
विज्ञापन
पिछली बार मेरिट के आधार पर मिला था प्रवेश
गत वर्ष कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट-पैट के लिए एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन नहीं करवा पाया था। बोर्ड को अंत में प्रवेश प्रक्रिया को 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के हिसाब से देना पड़ा था। इस मर्तबा तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इन विषयों के लिए प्रवेश देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पीएटी और लीट-2021 की प्रवेश परीक्षा के लिए खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। मई में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाने की योजना है। कोशिश की जा रही है कि इस बार प्रवेश परीक्षा के जरिये बनी मेरिट पर दाखिला दिया जाएगा। अगर हालात सामान्य नहीं हुए तो 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के हिसाब से प्रवेश देना बोर्ड का अंतिम विकल्प होगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड