हिमाचल शिक्षा बोर्ड छह दिसंबर से आयोजित करेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:42 PM IST
सार
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 दिसंबर तक होंगी। 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं छह से 10 दिसंबर और जमा दो की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 से 20 दिसंबर तक होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 की टर्म-एक में 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का संचालन आंतरिक रूप से स्थल पर प्रश्नपत्र सेट कर निर्धारित की गई तिथियों में होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला