फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Boxing Association will find hidden talent in villages

हिमाचल बॉक्सिंग संघ गांवों में छुपी प्रतिभा को तराशेगा

Sun, 10 Nov 2019 11:24 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal Boxing Association will find hidden talent in villages
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ अब गांवों में छुपी प्रतिभा को तराशेगा। उन्हें प्रशिक्षण देकर बॉक्सिंग के गुर सिखाए जाएंगे। संघ के प्रधान राजेश भंडारी और महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने कहा कि संघ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बॉक्सरों को सम्मानित करने के लिए जल्द विशेष समारोह आयोजित करेगा।

विज्ञापन


इसमें बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संघ जल्द ही जिला स्तर पर बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए ट्रेंड द ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन


इसमें अच्छे खिलाड़ियों को कोच, रैफरी, जज बनने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे जिला स्तर पर उभरते खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण दे सकें और उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग संघ में राजेश को प्रधान, सुरेंद्र को सचिव की जिम्मेदारी 

हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के शनिवार को राजधानी शिमला में आयोजित बैठक में चुनाव संपन्न हुए। इसमें राजेश भंडारी को प्रधान, जबकि सुरेंद्र शांडिल को एक बार फिर से महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ की नई चुनी गई कार्यकारिणी में कुल्लू जिला के कृष्ण ठाकुर, बिलासपुर के कमिंद्र , किन्नौर के जीसी नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया है। बलवंत ठाकुर शिमला को कोषाध्यक्ष, अनिल मनकोटिया हमीरपुर, मुकेश भटनागर सिरमौर, रविंद्र पंवर सोलन को सह सचिव चुना गया है।

चुनाव सेवानिवृत्त डा. जेएन बारोवालिया प्रधान सचिव (लॉ) की देखरेख में संपन्न हुए। वहीं सेक्रेटरी जनरल पंजाब बाक्सिंग संघ बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव में खेल विभाग की ओर से परशुराम अवार्ड विजेता बॉक्सिंग कोच अनुराग वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में गतिविधियां आयोजित करने और संघ को और मजबूत बनाने के लिए कुछ प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed