फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Board of School Education declared the result of DElEd

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड का परीक्षा परिणाम

Fri, 28 Aug 2020 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
himachal Board of School Education declared the result of DElEd
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई डीएलएड-2020 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 19 जुलाई को प्रदेश में 140 परीक्षा केंद्रों में हुई इस परीक्षा के लिए 21,235 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से कुल 18,624 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं 7,615 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 

विज्ञापन

अनुपूरक परीक्षा के आवेदन को बढ़ाई तिथि

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2020 में ली जाने वाली नियमित परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। अब परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि मैट्रिक और जमा-दो श्रेणी के पात्र परीक्षार्थी अब विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ 31 अगस्त तक केवल ऑनलाइन भेज सकते हैं।

इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर 2020 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक तथा जमा-2 कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। इसके अलावा अब छात्र 31 अगस्त तक विलंब शुल्क 1250 रुपये सहित आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed