फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 60 thousand students will gave PG exam in 39 exam centers

हिमाचल: 39 परीक्षा केंद्रों में 60 हजार विद्यार्थी देंगे पीजी परीक्षाएं

Mon, 14 Sep 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Sep 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Himachal: 60 thousand students will gave PG exam in 39 exam centers
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।  प्रदेशभर में 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और इन केंद्रों में 60,000 से अधिक परीक्षार्थी पेपर देंगे। परीक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में छात्रों को परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। छात्र को परीक्षा देने के लिए मास्क साथ लाना होगा।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी उसके बाद ही परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में निर्धारित दूरी पर छात्रों को बिठाने की व्यवस्था रहेगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा सामग्री पहले ही पहुंचा दी गई है। ड्यूटी स्टाफ को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा हॉल को सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए हर तरह की व्यवस्था करने निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में पेश आने वाली दिक्कतों के निपटारे के लिए परीक्षा विंग में स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन


विवि परिसर में सात सब सेंटर बनाए
विवि परिसर में पीजी परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक में सात सब सेंटर बनाए गए हैं। वहीं राजधानी स्थित सांध्य महाविद्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाया है। यहां सेंट बीड्स कॉलेज और ईवनिंग कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed