{"_id":"61a635c4c5e9ac4c5c5030d2","slug":"hamirpur-staff-selection-commission-declared-the-exam-result-of-three-post-codes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कर्मचारी चयन आयोग ने तीन पोस्ट कोड का परीक्षा परिणाम किया घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हमीरपुर: कर्मचारी चयन आयोग ने तीन पोस्ट कोड का परीक्षा परिणाम किया घोषित
Tue, 30 Nov 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:01 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने तीन पोस्ट कोड का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 785 में कंप्यूटर असिस्टेंट के 10 पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए आयोग ने मार्च 2020 में आवेदन मांगे और 12 सितंबर 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 35 अभ्यर्थियों का चयन आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा 23 दिसंबर 2021 को होगी।
विज्ञापन
इसी तरह आयोग ने पोस्ट कोड 891 में स्टेनो टाइपिस्ट के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर 161 अभ्यर्थियों का चयन 12 और 13 जनवरी को होने वाले स्किल टेस्ट के लिए किया गया है।आयोग ने पोस्ट कोड 879 के तहत एचआरटीसी में अधीक्षक ग्रेड दो के एक पद को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने रोलनंबर 879000537 कुलदीप सिंह का चयन इस पद के लिए किया है।
विज्ञापन