{"_id":"5fbfdae18ebc3e9c0128146c","slug":"govt-and-private-dental-college-bds-seats-list-released-by-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी में 70 और निजी कॉलेजों में 220 अभ्यर्थी करेंगे बीडीएस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी में 70 और निजी कॉलेजों में 220 अभ्यर्थी करेंगे बीडीएस
Thu, 26 Nov 2020 10:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020 -21 के लिए एक सरकारी डेंटल कॉलेज की 75 सीटों और तीन निजी डेंटल कॉलेजों की 220 सीटों की आवंटन सूची जारी कर दी है। वीरवार को ही प्रवेश परीक्षा शाखा ने सोलन के निजी मेडिकल कॉलेज की 150 सीटों की आवंटन सूची जारी कर इसे विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सूची में शामिल अभ्यर्थियों को आवंटित किए कॉलेज में 28 नवंबर, एक और दो दिसंबर को रिपोर्ट करने का समय दिया है। कॉलेजों में प्राचार्यों को छात्रों के दस्तावेज की वेरिफिकेशन करनी होगी। इसके आधार पर ही प्रवेश को स्थायी किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सीट का यह आवंटन अस्थायी है, वेरिफिकेशन किए जाने के बाद इसे स्थायी किया जाएगा।
विज्ञापन
संक्रमण से ग्रस्त होने का प्रतिनिधि के साथ देना होगा डॉक्यूमेंट
कोरोना संक्रमण से पीड़ित या होमक्वारंटीन अभ्यर्थी को सीट आवंटन के बाद कॉलेज में स्वयं अपीयर न हो पाने की सूरत में अपने प्रतिनिधि को आवश्यक दस्तावेज के साथ ही कोरोना पॉजिटिव होने या क्वारंटीन होने का डॉक्यूमेंट साथ देना होगा।
विज्ञापन