फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Government will give chance in October to students who have missed exams during Coronavirus period

कोरोना काल में परीक्षा देने से छूटे विद्यार्थियों को सरकार अक्तूबर में देगी मौका

Sat, 22 Aug 2020 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Government will give chance in October to students who have missed exams during Coronavirus period
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना के चलते यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं दे पाए विद्यार्थियों के लिए सरकार और शिक्षा विभाग अलग से परीक्षा देने का मौका देगा। इनके लिए परीक्षाएं अक्तूबर में ही संभव होंगी। इन दिनों प्रदेश के कॉलेजों में चल रहीं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 सितंबर तक ही संपन्न होगी। इसके बाद प्रदेश विवि सभी परीक्षा केंद्रों से परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा जुटाएगा।  इसके उपरांत ही विवि परीक्षा नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या, विषयों के आधार पर परीक्षा का मौका देने के लिए कार्ययोजना बनाएगा।

विज्ञापन


विवि रूटीन में हो रही परीक्षाओं का परिणाम जल्द घोषित करने का प्रयास करेगा। इससे अक्तूबर में अलग से होने वाली परीक्षाओं के नतीजे आने में भी अधिक समय लगेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा नहीं दे पाने वाले कोरोना संक्रमित, कंटेनमेंट जोन के छात्रों के अलावा अन्य विद्यार्थियों के सही आंकड़े आने के बाद ही परीक्षा करवाने पर फैसला लिया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए समय चाहिए। इसलिए परीक्षा का मौका अक्तूबर में ही देना संभव हो पाएगा।

विज्ञापन

एमएससी, पीएचडी में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

नौणी विवि ने 2020-21 शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। एमएससी/एमबीए (एग्रीबिजनेस), एमबीए जनरल और पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कर दी है। एमएससी उद्यानिकी में एंटोमोलॉजी, फ्लोरिकल्चर और लैंडस्केप आर्किटेक्चर, फूड टेक्नालॉजी, फ्रूट साइंस, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नालॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, सीड साइंस एंड टेक्नालॉजी, स्पाइस, प्लांटेशन और सब्जी विज्ञान जैसे विषयों में एसएससी की जा सकती हैं। वानिकी में छात्र कृषि अर्थशास्त्र, एग्रोफोरेस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण प्रबंधन, वन आनुवंशिक संसाधन, औषधीय और सुगंधित पौधे, माइक्रोबायोलॉजी, सिल्विकल्चर, मिट्टी विज्ञान, सांख्यिकी और लकड़ी विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एमएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed