{"_id":"603e4d385cf7176ba68030d0","slug":"government-job-11-posts-of-anganwadi-workers-and-assistants-to-be-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 11 पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी नौकरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 11 पद
Tue, 02 Mar 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पूह(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पूह(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसमें कार्यकर्ताओं के 7 और सहायिकाओं के 4 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र रोपा-1, पंचायत स्पीलो में आंगनबाड़ी केंद्र करला, मूरंग पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र खोपा, आसरंग पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र तोक्तो, लिप्पा पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र अपर लिप्पा, पंचायत टाशीगंग में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और हांगो पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लोअर हांगो में भरे कार्यकर्ताओं के सात पद भरे जाएंगे। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के 4 पद पूह खंड की पंचायत स्पीलो के आंगनबाड़ी केंद्र करला, मूरंग पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र खोपा, पूह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पूह-3 और चांगो पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र लोअर चांगो में भरे जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास और सहायिका के पद के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं कक्षा निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तय की गई है। आवेदनकर्ता को एक सादे कागज पर आवेदन सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों सहित 16 मार्च तक बाल विकास परियोजना कार्यालय पूह में करना होगा। आवेदनकर्ता गांव का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उसकी वार्षिक आय 35,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय और स्थायी निवासी होने के प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार स्तर के कार्यकारी दंडाधिकारी से जारी होना चाहिए। उपरोक्त पद के लिए दिव्यांग, नारी सेवा सदन-बालिका आश्रम की प्रवासिनी, अनाथ या विधवा भी आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि मूल प्रमाण पत्र साक्षात्कार के समय आवेदनकर्ता को साथ लाने होंगे।
विज्ञापन