फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Folk dance performances on the second day in the Youth Festival hamirpur himachal

युवा महोत्सव में दूसरे दिन रही लोक नृत्य की धूम, प्रतिभागियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

Fri, 04 Oct 2019 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Folk dance performances on the second day in the Youth Festival hamirpur himachal
- फोटो : अमर उजाला

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में युवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को लोक नृत्य स्पर्धाएं हुईं। इनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। युवा महोत्सव समूह-3 में शुक्रवार के सत्र के मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर थे। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन लोक नृत्य में राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, ज्वाली, ठियोग, जोगिंद्रनगर, हरिपुर (मनाली), कोटशेरा, आनी, हमीरपुर, ढलियारा, अंब, मुल्थान, धर्मशाला, संस्कृत कॉलेज टुंगेश, आरकेएमवी शिमला, हिमोत्कर्ष महाविद्यालय ऊना, एमएलएसएम सुंदरनगर, शिलाई, धर्मपुर, सुन्नी, सरकाघाट, बासा, सुजानपुर और बिलासपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी पारंपरिक छटा के रंग बिखेरे।

विज्ञापन

Folk dance performances on the second day in the Youth Festival hamirpur himachal

मुख्यातिथि ने कहा कि हिमाचल के संगीत, नृत्य और संस्कृति को एक मंच पर उतारना बहुत बड़ा कार्य है। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के एक मंच पर दर्शन हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने मुख्यातिथि और समारोह के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमेश चंद शर्मा को सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल के सदस्य मोहन राठौर, राजकुमार राठौर, डॉ. विनोद गंधर्व, गोविंद घोष, कॉलेज पूर्व छात्रसंघ के मुख्य सलाहकार सेवानिवृत्त कर्नल एडी शर्मा, सरकाघाट के प्राचार्य आरसी ठाकुर मौजूद रहे। 

इसके साथ ही सेवानिवृत्त प्राचार्य सुंदर सिंह ठाकुर, जोगिंद्र सिंह चौहान, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, आयोजन सचिव डा. मधुर स्वर मिश्रा, प्रो. अमरजीत अत्री, प्रो. बलजीत जंबाल, प्रो. जी सी राणा, प्रो. कुसुम शर्मा, प्रो. कल्पना चड्ढ़ा, प्रो. नीलम गुलेरिया, प्रो. सुदेश जंबाल, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. नरेश चंदेल, प्रो. विपिन, प्रो. रविंद्र पाल, प्रो. संगीता चैहान, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, प्रो. संजय  कानूनगो, डा. मनोज डोगरा सहित गैर शिक्षक कर्मचारी व भारी संख्या में छात्र वर्ग उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed