फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Examinations forms for BEd and MEd Will be filled Till 27th July 2020

बीएड, एमएड के 27 जुलाई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

Sat, 04 Jul 2020 04:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Examinations forms for BEd and MEd Will be filled Till 27th July 2020
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड और एमएड की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएड और एमएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर और इक्डोल के बीएड कोर्स के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं के लिए 27 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं। इसके बाद लेट फीस देनी होगी। विवि प्रशासन अगस्त में परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जाने वाले इन परीक्षा फॉर्म को प्रशिक्षु विवि के एग्जाम पोर्टल या वेबसाइट पर दिए एग्जाम पोर्टल के दिए लिंक के माध्यम से भर सकेंगे। ऑफलाइन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए दोनों कोर्स की परीक्षा देने वाले प्रशिक्षुओं को अपने घर से नजदीक के परीक्षा केंद्र में अपीयर होने की सुविधा विवि दे रहा है।
विज्ञापन


अपने कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज में बने सेंटर चुनने की सूचना छात्र को अपने कॉलेज को देनी अनिवार्य की गई है। इसके आधार पर ही छात्र के परीक्षा फॉर्म का वेरिफिकेशन होगा। 27 जुलाई तक भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी विवि में पात्रता को तय न्यूनतम योग्यता के प्रमाण पत्रों की प्रति के साथ जमा करवाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed