फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eklavya Adarsh Vidyalaya Entrance Exam Result Declared

एकलव्य आदर्श विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 22 Sep 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 09:58 PM IST
सार

परीक्षा एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से करवाई गई। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2021-22 में छठी कक्षा के लिए प्रवेश के लिए 150 छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची तैयार की गई है। 

विज्ञापन
Eklavya Adarsh Vidyalaya Entrance Exam Result Declared
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ली संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से करवाई गई। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2021-22 में छठी कक्षा के लिए प्रवेश के लिए 150 छात्र-छात्राओं की मेरिट सूची तैयार की गई है।

विज्ञापन


इसमें निचार जिला किन्नौर में 30 छात्र एवं 30 छात्राओं, चंबा जिला के भरमौर में 15 छात्र व 15 छात्राओं, पांगी में 15 छात्र एवं 15 छात्राओं और लाहौल-स्पीति जिला के लाहौल में स्थित एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय में 15 छात्र और 15 छात्राओं की मेरिट सूची जारी की गई है। सभी प्रधानाचार्य को 15 दिनों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed