फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   eighth and tenth class students will appear in national means cum-merit scholarship and national talent search examination at 68 centres in himachal Pradesh

आठवीं, दसवीं के हजारों विद्यार्थी 68 केंद्रों पर देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

Wed, 10 Feb 2021 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Feb 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
eighth and tenth class students will appear in national means cum-merit scholarship and national talent search examination at 68 centres in himachal Pradesh
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में कोविड-19 के बीच 21 फरवरी को नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) होगी। इसके लिए 68 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में कुल सात हजार विद्यार्थियों ने संबंधित परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें एनएमएमएस में आठवीं कक्षा के 3800 विद्यार्थी और एनटीएसई में दसवीं कक्षा के 3200 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


एससीईआरटी ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिसे विद्यार्थी एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट पर भी देख सकतें है। प्रदेश में एनएमएमएस में 832 विद्यार्थियों का मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा। जिन्हें स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। जबकि एनटीएसई में 51 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण की परीक्षा के लिए होगा।
विज्ञापन


पहले यह परीक्षा 31 दिसंबर को होनी थी, लेकिन कोविड के कारण इस परीक्षा को 21 फरवरी को करवाया जा रहा है। प्रदेश में हर वर्ष मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं। उधर, एससीईआरटी सोलन प्रिसिंपल डॉ. नीलम कौशिक ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। 68 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल तक 12 हजार स्कॉलरशिप
परीक्षा में मेरिट लेने  वाले विद्यार्थियों को चार साल तक 12 हजार की स्कॉलरशिप दी जाती हैं। प्रदेश भर में परीक्षा के लिए सिर्फ सातवीं कक्षा में 50 से 55 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। संबंधित विद्यार्थियों के परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed