नीट के लिए ड्रेस कोड और एसओपी जारी, चप्पल-सैंडल पहनकर ही आना होगा परीक्षा देने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट यूजी-2020 के लिए ड्रेस कोड और एसओपी जारी की गई है। इसके मुताबिक ही परीक्षा ली जाएगी। ड्रेस कोर्ड के मुताबिक युवतियों को छोटी एड़ी वाली चप्पल, सैंडल पहनकर आना होगा। जूते और ऊंची एड़ी, बड़े बटन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को आधी बाजू के कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना है। धार्मिक या प्रथा के अनुसार कपड़े पहनने वालों की परीक्षा से पूर्व चेकिंग की जाएगी। सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक परीक्षा में बैठने की व्यवस्था होगी। परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे में भीड़ जमा नहीं होगी।
रविवार सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया पूरे इंतजामों के साथ शुरू होगी। परीक्षार्थी को सेंटर में नया मास्क लगाकर आना होगा। अपने साथ सिर्फ पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ग्लब्स, पर्सनल सैनिटाइजर, एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड, मान्य पहचान पत्र, कोविड -19 डिकलेरेशन फार्म, एक पासपोर्ट साइज फोटो, अंडरटेकिंग जिसे निरीक्षक के सामने साइन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में एसओपी के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंतजाम किए होंगे। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग, गेट पर मैटल डिटेक्टर से जांच होगी। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले परीक्षार्थियों को अलग कमरे में बैठाकर परीक्षा देने की व्यवस्था भी की जाएगी।
हिमाचल में हजारों परीक्षार्थी देंगे नीट
हिमाचल में नीट के लिए शिमला और हमीरपुर में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रविवार 13 सितंबर को परीक्षा ली जाएगी। शिमला में स्थापित 19 केंद्रों में 6500 और हमीरपुर में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों में 4500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार की गाइडलाइन और एसओपी के मुताबिक ही परीक्षा के आयोजन के लिए इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दोपहर बाद दो से पांच बजे तक होगी। नीट-2020 की शिमला सिटी कोऑर्डिनेटर विदुप्रिया चक्रवर्ती ने बताया कि परीक्षार्थियों को 11 बजे परीक्षा केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।
इसके बाद एसओपी के मुताबिक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। विदुप्रिया ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार और एनटीए के दिशा-निर्देशों के मुताबिक व्यवस्था की गई है। परीक्षा के आयोजन को बनाए शिमला के केंद्रों में सीमा कॉलेज रोहड़ू, डीएवी चौपाल, माउंट शिवालिक जुब्बड़हट्टी, शहर में सेंट थॉमस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय जाखू, केवी जतोग, डीएवी न्यू शिमला, डीएवी लक्कड़ बाजार, केंद्रीय तिब्बती विद्यालय छोटा शिमला, सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मेरी नव बहार, सेक्रेट हार्ट ढली, चैप्सली स्कूल, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज, सेंट एडवर्ड, हिल ग्रोव स्कूल शामिल हैं।