{"_id":"5e22e2158ebc3e4ae33fd702","slug":"dled-counselling-in-hpbose-dharamshala-on-28th-and-29th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका, शिक्षा बोर्ड में होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका, शिक्षा बोर्ड में होगी काउंसलिंग
Sat, 18 Jan 2020 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डीएलएड 2019-21 सत्र के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया है। इसके लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 और 29 जनवरी को बोर्ड कार्यालय में होगी। काउंसलिंग में उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा, जिन्होंने किसी कारणवश पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि ऐसे छूटे अभ्यर्थियों को डीएलएड के 2019-2021 सत्र के लिए मौका दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग केवल निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रही सीटों को भरने के लिए होगी। उन्होंने बताया कि इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन