फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Dharamsala: Central University will take entrance examination on October 3 for 25 subjects of PhD

धर्मशाला: पीएचडी के 25 विषयों के लिए तीन अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा लेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Wed, 22 Sep 2021 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 09:02 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि विवि 3 अक्तूबर को शोध पात्रता परीक्षा लेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अगस्त माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे और 26 सितंबर को परीक्षा होनी थी। इसी दौरान एक अन्य परीक्षा होने के कारण शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन
Dharamsala: Central University will take entrance examination on October 3 for 25 subjects of PhD
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से तीन अक्तूबर को करवाई जाने वाली शोध पात्रता परीक्षा के लिए 1686 आवेदन पहुंचे हैं। सबसे अधिक आवेदन मैनेजमेंट विषय में पीएचडी करने के लिए आए हैं। पंजाबी विषय में सबसे कम सात अभ्यर्थियों ने पीएचडी करने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि विवि 3 अक्तूबर को शोध पात्रता परीक्षा लेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अगस्त माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे और 26 सितंबर को परीक्षा होनी थी। इसी दौरान एक अन्य परीक्षा होने के कारण शोध पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया था। यह अब अब तीन अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीयू प्रबंधन के पास 1686 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान गणित में 94, केमिस्ट्री में 115, समाजशास्त्र में 42, हिस्ट्री में 97, राजनीतिक विज्ञान में 100, मैनेजमेंट में 162, बायोलॉजी में 24, कंप्यूटर साइंस में 30, लाइब्रेरी इंफोरमेशन में 23, अर्थशास्त्र में 58, विजुअल आर्ट में 8, दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज में 27, जम्मू-कश्मीर स्टडीज में 23 और पंजाबी विषय के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पत्रकारिता और जनसंचार में 75, जीव विज्ञान में 91, फिजिक्स में 76, टूरिज्म में 74, भाषा में 57, अंग्रेजी में 115 व हिंदी में 138 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed