{"_id":"61376d188ebc3ec7722aca54","slug":"dharamsala-central-university-will-give-admission-in-ma-on-the-basis-of-ba-merit-in-three-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तीन विषयों में बीए की मेरिट के आधार पर एमए में प्रवेश देगा केंद्रीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
धर्मशाला: तीन विषयों में बीए की मेरिट के आधार पर एमए में प्रवेश देगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
Tue, 07 Sep 2021 07:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:16 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय 11 सितंबर को स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। इसके लिए सीयू प्रशासन ने दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू सहित 14 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इस बार सीयू प्रशासन ने जहां हिमाचल प्रदेश के नाहन के परीक्षा केंद्र को जहां रद्द किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन एमए के तीन विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। इन विषयों में स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन विषयों की प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएगी। 11 सितंबर को केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों में विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा। इस दौरान संस्कृत, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान और पंजाबी विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इन विषयों में प्रवेश स्नातक परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय 11 सितंबर को स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए सीयू प्रशासन ने दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू सहित 14 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इस बार सीयू प्रशासन ने जहां हिमाचल प्रदेश के नाहन के परीक्षा केंद्र को जहां रद्द किया है, वहीं चंडीगढ़ में प्रवेश परीक्षा के लिए नए केंद्र का आबंटन किया है, ताकि प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
11 सितंबर को स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए देश भर में 14 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इस दौरान 12 हजार के करीब अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। सीयू प्रशासन तीन विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। इन विषयों में स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयू।
विज्ञापन