फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DElEd exams proposed in November postponed

डीएलएड की नवंबर में प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित

Thu, 03 Sep 2020 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
DElEd   exams proposed in November postponed
सांकेतिक तस्वीर

डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन (डीएलएड) की नवंबर में प्रस्तावित परीक्षाएं कोरोना संकट के चलते स्थगित कर दी गई हैं। यह परीक्षाएं अब मार्च-अप्रैल 2021 में ली जाएंगी। समग्र शिक्षा अभियान ने स्कूल शिक्षा बोर्ड को इस बाबत पत्र जारी कर सूचित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड की परीक्षाएं आयोजित करता है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में स्थित सरकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों सहित 28 निजी संस्थानों में डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की पढ़ाई करवाई जा रही है। जेबीटी की जगह अब डीएलएड ने ले ली है। प्रारंभिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को डीएलएड अनिवार्य किया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षाओं को नवंबर में नहीं करवाने का फैसला लिया है। यह परीक्षाएं अब अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में करवाई जाएंगी।

विज्ञापन

इग्नू ने चौथी बार बढाई नामांकन की तिथि 

 इग्नू ने सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दी है। पहले 31 अगस्त तक अंतिम तिथि तय की गई थी। विवि ने यह निर्णय देश में कोरोना को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए छात्र हित में लिया है। 

इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की कोऑर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक नामांकन या अगले सत्र में प्रवेश के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इग्नू ने चौथी बार आवेदन की तिथि बढ़ाई है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed